एजेंसी न्यूज

इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख मारा गया: इराकी प्रधानमंत्री अल-सुदानी

यह अभियान इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने संचालित किया. इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा, ‘‘इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं.

इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख मारा गया: इराकी प्रधानमंत्री अल-सुदानी

यह अभियान इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने संचालित किया. इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा, ‘‘इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं.’’ बयान में कहा गया कि अबु खदीजा ‘‘आतंकवादी संगठन का ‘डिप्टी खलीफा’ था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ' पर कहा, "आईएसआईएस के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया. हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय सरकार के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया." यह भी पढ़ें : यूएन में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा ‘कश्मीर पर बड़बड़ाने से सीमा पार आतंकवाद को उचित नहीं ठहरा सकते’

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में एक हवाई हमले के जरिए किया गया. एक अन्य अधिकारी के अनुसार, अभियान बृहस्पतिवार की रात शुरू किया गया था लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).