एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिवगिरि मठ के प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी की फिर प्रशंसा की, उनकी तुलना महात्मा गांधी से की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवगिरी मठ के प्रमुख स्वामी सच्चिदानंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें महात्मा गांधी की तरह ईमानदारी, आदर्शों की शुद्धता, आध्यात्मिक गहराई और अनुशासन के गुण दिखाई देते हैं।

देश की खबरें | शिवगिरि मठ के प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी की फिर प्रशंसा की, उनकी तुलना महात्मा गांधी से की

तिरुवनंतपुरम, 25 जून शिवगिरी मठ के प्रमुख स्वामी सच्चिदानंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें महात्मा गांधी की तरह ईमानदारी, आदर्शों की शुद्धता, आध्यात्मिक गहराई और अनुशासन के गुण दिखाई देते हैं।

स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि उन्हें लगता है कि मोदी एक आस्थावान, आदर्शवादी और सदाचारी व्यक्ति हैं और इतिहास में ऐसा कोई वाकया नहीं है जिसमें उन्होंने कभी किसी धर्म को अस्वीकारा हो या उसकी निंदा की हो।

सच्चिदानंद केरल के प्रसिद्ध शिवगिरी मठ के प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना समाज सुधारक श्री नारायण गुरु ने की थी जो मनुष्यों के लिए ‘एक जाति, एक धर्म और एक ईश्वर’ के पैरोकार थे।

प्रधानमंत्री को लेकर स्वामी सच्चिदानंद की यह टिप्पणी उनके इस बयान के एक दिन बाद आई है कि मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने श्री नारायण गुरु को भारत की आत्मा बताया है।

नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच बातचीत के शताब्दी समारोह के तहत मंगलवार को नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सच्चिदानंद ने मोदी को ‘भारत का एक महान पुत्र’ बताया था।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि शिवगिरी और श्री नारायण गुरु के प्रति उनकी भक्ति स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिना किसी की सिफारिश के पूरी तरह अपनी मर्जी से शताब्दी समारोह में शामिल हुए। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा, ‘‘जब शिवगिरी मठ ने उनके कार्यालय को ईमेल भेजा, तो प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से मठ से संपर्क किया और कार्यक्रम में भाग लेने की अपनी इच्छा जताई।’’

उन्होंने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत करिश्मे को महसूस करने के बाद उनके बारे में अपनी राय बनाई।

उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, कई लोगों ने यह धारणा बनाने की कोशिश की कि देश में कुछ नकारात्मक होगा, लेकिन, पिछले 10-11 वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि मोदी ने देश में किसी भी धर्म को अस्वीकारा हो या उसकी निंदा की हो।

शिवगिरी मठ के प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा समान रुख अपनाया है और अन्य धर्मों को पूरी तरह से स्वीकार किया है।

स्वामी ने कहा, ‘‘हम मोदी में महात्मा गांधी की ईमानदारी, आदर्शों की पवित्रता, आध्यात्मिक गहराई और अनुशासन देख सकते हैं।’’

एक सवाल का जवाब देते हुए स्वामी सच्चिदानंद ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी कई बार शिवगिरी मठ के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).