विदेश की खबरें | अल्बर्टा प्रांत की प्रमुख ने कनाडा से अलग होने के मामले में जनमत संग्रह का प्रस्ताव रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर अपने ‘लाइवस्ट्रीम’ संबोधन में डैनियल स्मिथ ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इस प्रांत के कनाडा से अलग होने का समर्थन नहीं करती हैं और उन्होंने एकजुट कनाडा के भीतर एक मजबूत और संप्रभु अल्बर्टा के लिए ‘‘बेहतर भविष्य’’ की आशा व्यक्त की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सोशल मीडिया पर अपने ‘लाइवस्ट्रीम’ संबोधन में डैनियल स्मिथ ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इस प्रांत के कनाडा से अलग होने का समर्थन नहीं करती हैं और उन्होंने एकजुट कनाडा के भीतर एक मजबूत और संप्रभु अल्बर्टा के लिए ‘‘बेहतर भविष्य’’ की आशा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे जो भी वजह हो क्या कनाडा को हमारे प्रांत पर हमला करना जारी रखना चाहिए जैसा कि बीते कुछ दशक में किया गया है, आखिरकार यह अल्बर्टावासियों को तय करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके (लोगों के) निर्णय को स्वीकार करूंगी।’’

स्मिथ की घोषणा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी के लगातार चौथी बार संघीय सरकार बनाने के एक सप्ताह बाद आई है।

यह ऐसे वक्त में भी हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कनाडा पर शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं तथा देश (कनाडा) को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात करते हैं।

कार्नी और ट्रंप मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ में मिलने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\