Uttar Pradesh Shocker!!!: घर से लापता महिला का अधजला शव बरामद
बांदा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में घर से लापता एक महिला का अधजला शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया. नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को पुलिस लाइन के नजदीक चांदमारी मैदान के गड्ढे से 35 वर्षीय महिला का अधजला शव बरामद हुआ है.
बांदा (उप्र), 7 अगस्त : बांदा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में घर से लापता एक महिला का अधजला शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया. नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को पुलिस लाइन के नजदीक चांदमारी मैदान के गड्ढे से 35 वर्षीय महिला का अधजला शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान शहर के जरैली कोठी मुहल्ले की रहने वाली सफीउन निशा पत्नी शाकिर के रूप में हुई.
उन्होंने बताया कि महिला बृहस्पतिवार की शाम घर से शौच के लिए निकली थी, तभी से लापता थी, लेकिन पुलिस में उसकी गुमशुदगी नहीं दर्ज करवाई गई थी. एसएचओ ने कहा, प्रथमदृष्टया महिला की हत्या कर शिनाख्त मिटाने के लिए शव जलाया जाना प्रतीत हो रहा है. यह भी पढ़ें : Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच से पूछताछ के बाद शर्लिन चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शिल्पा शेट्टी को मेरे वीडियो पसंद आते थे
मिश्रा ने बताया कि महिला के पिता इमाम बक्श ने मौखिक तौर पर उसके पति पर ही हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है. शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

