एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मार्च में 3.6 प्रतिशत रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च 2023 में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा जो पांच महीनों में सबसे कम है।

जरुरी जानकारी | बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मार्च में 3.6 प्रतिशत रही

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च 2023 में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा जो पांच महीनों में सबसे कम है।

सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। एक साल पहले मार्च 2022 में इन प्रमुख उद्योगों का उत्पादन 4.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा था जबकि फरवरी 2023 में इसकी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत थी।

आंकड़ों से पता चलता है कि प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन अक्टूबर 2022 के बाद मार्च में सबसे कम रहा है। इससे पहले, अक्टूबर में बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर सबसे कम 0.7 प्रतिशत रही थी।

वित्त वर्ष 2022-23 के अंतिम महीने मार्च में कच्चे तेल का उत्पादन 2.8 प्रतिशत गिरा जबकि बिजली क्षेत्र में 1.8 प्रतिशत और सीमेंट में 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी तरफ, कोयला उत्पादन में 12.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसी तरह उर्वरक क्षेत्र 9.7 प्रतिशत, इस्पात क्षेत्र 8.8 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस 2.8 प्रतिशत और रिफाइनरी उत्पाद 1.5 प्रतिशत की दर से बढ़े।

समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में इन आठों प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में इनका उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा था।

बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन के कुल सूचकांक में 40.27 प्रतिशत भारांश होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).