एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जी20 सम्मेलन की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाईः वीके सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सोमवार को कहा कि जी20 सम्मेलन की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाई है और भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

देश की खबरें | जी20 सम्मेलन की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाईः वीके सिंह

जयपुर, 11 सितंबर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सोमवार को कहा कि जी20 सम्मेलन की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर अनूठी पहचान दिलाई है और भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत दौसा में मीडिया से बात कर रहे थे।

पार्टी के बयान के अनुसार सिंह ने कहा,‘‘जी20 की बैठक 'ना भूतो न भविष्यति' के रूप मे हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया। जी20 समूह में विश्व के सभी शक्तिशाली देश शामिल हैं। सभी देशों ने भारत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।’’

सिंह ने कहा कि 'जैव ईंधन अलायंस' पर मोदी के नेतृत्व में मिली सफलता भारत को आर्थिक रूप से मजबूती की दिशा में ले जा रही है। जी20 शिखर सम्मेलन ने भारत की भव्यता को विश्व में साबित कर दिया है।’’

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था और वादाखिलाफी से युवा और किसान पूरी तरह परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता के बीच जाकर उसकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि जनता जोश और उत्साह के साथ पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा को अपना समर्थन दे रही है।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने वाला है और जनता से किए गए सारे वादे अधूरे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).