खेल की खबरें | जनवरी में लंदन में होगा ‘बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स’ का भव्य समारोह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह समारोह 15 जनवरी को होगा जिसमें लियोनल मेस्सी, अर्लिंग हालांड, पेप गार्डियोला, ऐटाना बोनमाटी और एम्मा हायेस जैसे स्टार पुरस्कार के दावेदार होंगे।
यह समारोह 15 जनवरी को होगा जिसमें लियोनल मेस्सी, अर्लिंग हालांड, पेप गार्डियोला, ऐटाना बोनमाटी और एम्मा हायेस जैसे स्टार पुरस्कार के दावेदार होंगे।
पुरस्कारों के आठवें चरण में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, कोचों, गोल और ‘फेयर प्ले’ के लिए पुरस्कार दिये जायेंगे।
तीसरी दफा इनका आयोजन लंदन में किया जायेगा। पहले 2016 और 2017 में भी इन्हें यहां आयोजित किया जा चुका है।
फीफा ने हालांकि समारोह के लिए चुने गये स्थल के बारे में नहीं बताया।
आठ पुरस्कारों के लिए कोचों, कप्तान, पत्रकारों और प्रशंसकों द्वारा मतदान किया जाता है। इसमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी, कोच और गोलकीपर भी शामिल हैं।
साल के सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए ‘पुस्कास अवार्ड’ दिया जाता है।
मेस्सी को 2022 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और एलेक्सिया पुटेलास को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार मिला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)