देश की खबरें | राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर नियुक्ति प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न आयोगों, निगमों, बोर्ड आदि के गठन और इन संस्थाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति में संबंधित अधिनियम, परिनियम एवं नियमावली में प्राविधानित नियुक्ति प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।
जयपुर, 16 फरवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न आयोगों, निगमों, बोर्ड आदि के गठन और इन संस्थाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति में संबंधित अधिनियम, परिनियम एवं नियमावली में प्राविधानित नियुक्ति प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।
राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने के भी निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक बयान के अनुसार राज्यपाल ने इस संबंध में हाल ही में जारी नियुक्ति आदेशों में राजभवन स्तर पर किसी प्रकार का कोई अनुमोदन प्राप्त किए बगैर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने पर भी नाराजगी जताई है।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखे पत्र में इसे गंभीरता से लेने और प्रकरण में स्थिति स्पष्ट किए जाने के निर्देश दिए है।
एक अन्य मामले में मिश्र ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वर्तमान में लागू ट्रेजरी सिस्टम के स्थान पर 'पे एंड अकाउंट ऑफिस सिस्टम' लागू करने के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है।
राजभवन के बयान के अनुसार पत्र में मिश्र ने वर्तमान में लागू 'ट्रेजरी सिस्टम' के स्थान पर पे एंड अकाउंट ऑफिस सिस्टम के संबंध में उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से प्राप्त 9 फरवरी 2023 के पत्र की प्रति भेजकर संविधान के अनुच्छेद 150 एवं डी.पी.सी. एक्ट 1971 के सेक्शन 10 के संदर्भ में विस्तृत परीक्षण कर राज्य सरकार की मंशा से अवगत कराने के भी निर्देश दिए हैं।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

