देश की खबरें | बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

पटना, 23 अगस्त बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

यहां राजभवन द्वारा जारी एक बयान में, राज्यपाल ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक क्षण और देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। सफल लैंडिंग के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को बधाई।"

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां जारी एक बयान में कहा, "चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर देश ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर देशवासी गौरवान्वित है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके लिए इसरो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा, “चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।"

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को 'सभी भारतीयों के लिए विजयी क्षण' करार देते हुए बिहार के वित्त मंत्री और वरिष्ठ जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा , ‘‘भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच दिया है जिसका श्रेय हमारे वैज्ञानिकों और पिछले 25 वर्षों में उनकी कड़ी मेहनत को जाता है। यह यात्रा 1999 में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल के दौरान शुरू हुई और यह पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान भी जारी रही।"

चौधरी ने कहा, "अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की खोज ने अब चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के साथ एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\