देश की खबरें | सरकार ने एनएसएबी का पुनर्गठन किया, छह नये सदस्य नियुक्त किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) का पुनर्गठन करते हुए इसमें छह नए सदस्यों की नियुक्ति की है तथा देश की खुफिया एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) का पुनर्गठन करते हुए इसमें छह नए सदस्यों की नियुक्ति की है तथा देश की खुफिया एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।

एनएसएबी 15 सदस्यीय एक सलाहकार निकाय है जो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को सूचनाएं प्रदान करता है।

सूत्रों ने बताया कि एनएसएबी में नियुक्त नये सदस्यों में पश्चिमी वायु कमान के पूर्व कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, सेना की दक्षिणी कमान के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के सिंह और रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) मोंटी खन्ना शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) के प्रमुख जोशी को एनएसएबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रूस में भारत के राजदूत रह चुके पूर्व राजनयिक बी. वेंकटेश वर्मा को भी नया सदस्य नियुक्त किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह को भी एनएसएबी का सदस्य बनाया गया है।

एनएसएबी का पुनर्गठन पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now