एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल सरकार पांच जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दीघा में ‘एयर एम्बुलेंस’ तैनात रखेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के वापसी उत्सव के दौरान दीघा में एक ‘एयर एम्बुलेंस’ तैनात रखने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल सरकार पांच जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दीघा में ‘एयर एम्बुलेंस’ तैनात रखेगी

कोलकाता, तीन जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के वापसी उत्सव के दौरान दीघा में एक ‘एयर एम्बुलेंस’ तैनात रखने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में भगवान जगन्नाथ की ‘उल्टो रथ यात्रा’ के दौरान दीघा में ‘एयर एम्बुलेंस’ तैनात रखने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच जुलाई को ‘उल्टो रथ’ के दिन एक हेलीकॉप्टर तैनात रखने को कहा गया है। हेलीकॉप्टर संचालन एजेंसी को पहले ही सूचित कर दिया गया है। ‘एयर एंबुलेंस’ चार जुलाई को दोपहर से तैयार रखी जाएगी। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने की स्थिति में उसे बिना देर किए कोलकाता के किसी अस्पताल ले जाया जा सके।’’

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार को पांच जुलाई को दीघा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की वापसी के उत्सव के दौरान लोगों की भारी भीड़ के उमड़ने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 27 जून को दीघा के समुद्र तटीय नगर में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर से पहली रथ यात्रा की शुरूआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).