एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र सरकार ने मुरली नाइक के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा पार से गोलाबारी के दौरान शहीद हुए सैनिक एम. मुरली नाइक के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की रविवार को घोषणा की।

देश की खबरें | आंध्र सरकार ने मुरली नाइक के परिजनों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

कल्ली थांडा (आंध्र प्रदेश), 11 मई आंध्र प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा पार से गोलाबारी के दौरान शहीद हुए सैनिक एम. मुरली नाइक के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की रविवार को घोषणा की।

शनिवार रात को मुरली नाइक का पार्थिव शरीर श्री सत्यसाई जिले स्थित उनके घर लाया गया, जिसके बाद रविवार को उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण उनके घर पहुंचे और शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने अपनी ओर से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की और परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।

कल्याण ने संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुरली नाइक के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, पांच एकड़ कृषि भूमि, आवास के लिए 300 वर्ग गज जमीन देने की घोषणा की है। कैबिनेट की चर्चा के बाद नाइक के परिवार को एक सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।”

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री नारा लोकेश और अन्य मंत्रियों ने नाइक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शोकाकुल माता-पिता को ढांढस बंधाया।

लोकेश ने कहा, "राज्य नाइक की बहादुरी के सम्मान में नतमस्तक है। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जाएगा।"

आंध्र प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि नाइक का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).