एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सरकार सात अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में बदलने की योजना बना रही है: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि सरकार सात ‘आईसीयू’ अस्पतालों को ‘सुपर स्पेशियलिटी’ अस्पतालों में बदलने की योजना बना रही है।

देश की खबरें | सरकार सात अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में बदलने की योजना बना रही है: मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि सरकार सात ‘आईसीयू’ अस्पतालों को ‘सुपर स्पेशियलिटी’ अस्पतालों में बदलने की योजना बना रही है।

कोविड-19 महामारी के दौरान इन ‘आईसीयू’ अस्पतालों की नींव रखी गई थी।

दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के दौरान सात आईसीयू अस्पताल की नींव रखी गई थी। हमने उनके लिए एक योजना तैयार की है। हम उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में बदलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक अस्पताल कैंसर के इलाज के लिए हो सकता है, एक जटिल प्रसव मामलों के लिए, एक गुर्दे की बीमारियों और डायलिसिस के इलाज के लिए तैयार किया जा सकता है।’’

गुप्ता ने निजी स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठानों से आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक एवं द्वितीयक स्वास्थ्य सेवा तथा ‘सुपर स्पेशियलिटी’ अस्पतालों के बीच अंतर के बारे में जागरूकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘(कभी-कभी) ऐसा होता है कि अगर किसी को खांसी या सर्दी हो जाए तो वे एम्स चले जाते हैं। आरोग्य मंदिर में साधारण खांसी या सर्दी का इलाज हो सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).