देश की खबरें | सरकार ने ‘बर्ड फ्लू’ के मुर्गी पालन केंद्र से परे फैलने के कारण जैव सुरक्षा नियम कड़े किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार को मुर्गीपालन केंद्रों से स्वच्छता नियमों को बढ़ाने, केंद्रों तक पहुंच को नियंत्रित करने और एक महीने के भीतर अधिकारियों के समक्ष पंजीकृत कराने को कहा ताकि ‘बर्ड फ्लू’ के प्रकोप पर बेहतर तरीके से नजर रखी जा सके और उसे नियंत्रित किया जा सके।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल सरकार ने शुक्रवार को मुर्गीपालन केंद्रों से स्वच्छता नियमों को बढ़ाने, केंद्रों तक पहुंच को नियंत्रित करने और एक महीने के भीतर अधिकारियों के समक्ष पंजीकृत कराने को कहा ताकि ‘बर्ड फ्लू’ के प्रकोप पर बेहतर तरीके से नजर रखी जा सके और उसे नियंत्रित किया जा सके।

एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) एक अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है, जो पक्षियों को प्रभावित करता है तथा कभी-कभी स्तनधारियों में भी फैल जाता है। वर्ष 2006 में भारत में इसका पहली बार पता चलने के बाद से इसका प्रकोप झारखंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के छह क्षेत्रों में देखा गया है।

केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस वर्ष, वायरस ने अन्य प्रजातियों में संचरण दिखाया है, जिससे न केवल मुर्गीपालन केंद्र बल्कि जंगली पक्षी और कुछ क्षेत्रों में बाघ भी प्रभावित हुए हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी सचिव अलका उपाध्याय की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने इस संकट से निपटने के लिए त्रि-आयामी रणनीति पर सहमति व्यक्त की।

इस दृष्टिकोण में संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए मुर्गीपालन केंद्रों में सख्त स्वच्छता प्रथाओं और जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू करना शामिल है, साथ ही एक महीने के भीतर सभी केंद्रों का अनिवार्य पंजीकरण भी शामिल है।

अलका उपाध्याय ने बैठक के दौरान कहा, ‘‘ हमारे मुर्गीपालन केंद्रों की सुरक्षा खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका के लिए महत्वपूर्ण है। बर्ड फ्लू के खिलाफ हमारी लड़ाई में सख्त जैव सुरक्षा, वैज्ञानिक निगरानी और उद्योग से जुड़े जिम्मेदारी पूर्ण तौर-तरीके आवश्यक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू