ताजा खबरें | सरकार अच्छे उद्देश्य के साथ लायी है वक्फ संशोधन विधेयक : पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बृहस्पतिवार को जनता दल (एस) नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कहा कि सरकार वक्फ संशोधन विधेयक एक अच्छे उद्देश्य से लेकर आयी है तथा दानदाताओं की संपत्ति का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल राज्यसभा में बृहस्पतिवार को जनता दल (एस) नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कहा कि सरकार वक्फ संशोधन विधेयक एक अच्छे उद्देश्य से लेकर आयी है तथा दानदाताओं की संपत्ति का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए।

उच्च सदन में वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 पर चर्चा में भाग लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने कहा कि वह इस विधेयक को लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि दानदाताओं की संपत्ति का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए या उसे भूमि माफिया के हाथों में नहीं पड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस विधेयक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि लोगों ने जिस उद्देश्य के लिए संपत्ति दान की है, उसका उपयोग उसी मकसद के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सोचने की बात है जिस पार्टी का चालीस साल तक अल्पसंख्यकों ने साथ दिया, आज क्यों उनका साथ छोड़ दिया?

देवेगौड़ा ने कहा कि एक समय वह भी कांग्रेस में थे। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे उन्होंने अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए कई उपाय किए थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने विभिन्न जातियों को आरक्षण दिया।

उन्होंने पूछा कि 2014 की लोकायुक्त रिपोर्ट का क्या हुआ, उस पर कोई कार्रवाई हुई कि नहीं?

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से जो संशोधन लाये जा रहे हैं, यदि किसी को उन्हें लेकर आपत्तियां हैं तो वे अदालत में जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की भावनाओं को आहत नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह एक अच्छे उद्देश्य के साथ इस विधेयक को लेकर आयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान