एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया है: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक “सुविचारित समग्र दृष्टिकोण” अपनाया है।

देश की खबरें | सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया है: शाह

पुणे, चार जुलाई केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक “सुविचारित समग्र दृष्टिकोण” अपनाया है।

पूना अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र (पीएचआरसी) ‘हेल्थ सिटी’ परियोजना का भूमिपूजन करने के बाद शाह ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े हर कार्यक्रम, विशेषकर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए तमाम इंतजाम किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकार में स्वास्थ्य बजट 37,000 करोड़ रुपये था और 2025-26 में मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 1.37 लाख करोड़ रुपये कर दिया।’’

शाह ने पुणे में श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और 2047 में विकसित भारत के निर्माण की नींव रखी जा रही है।

उन्होंने कहा, “पुणे ने ज्ञान, राष्ट्रवाद, सामाजिक चेतना और स्वतंत्रता संग्राम में पूरे देश का नेतृत्व किया है।”

उन्होंने कहा कि गुजराती लोग दुनिया में जहां भी गए हैं, उन्होंने गुजरात को गौरवान्वित किया है और गुजराती समाज कभी किसी तरह के विवाद में शामिल नहीं रहा है।

शाह ने कहा कि बच्चों में इतिहास पढ़ने और सीखने की आदत डालनी चाहिए।

उन्होंने दोहराया कि चार दशक पुरानी नक्सल समस्या अगले वर्ष 31 मार्च तक देश से समाप्त कर दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).