जरुरी जानकारी | सरकार ने दस हजार एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने 10,000 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्थापित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने 10,000 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्थापित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

बिहार के खगड़िया जिले में पंजीकृत 10,000वां एफपीओ मक्का, केला और धान पर केंद्रित है और इसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरु किया था।

सरकार ने 29 फरवरी 2020 को 10,000 एफपीओ के गठन और संवर्धन के लिए केंद्रीय योजना शुरू की गई थी, जिसका बजट वित्त वर्ष 2027-28 तक 6,865 करोड़ रुपये है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, 10,000 एफपीओ का सफल गठन ‘‘कृषि क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर’’ है।

यह उपलब्धि न केवल कृषि उत्पादकता और आय को बढ़ायेगी, बल्कि ग्रामीण रोजगार सृजन और आर्थिक टिकाऊपन की स्थिति में भी योगदान देगी।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ेगा, एफपीओ का निरंतर समर्थन और विस्तार एक आत्मनिर्भर, कुशल और समृद्ध कृषि परिवेश को आकार देने में सहायक होगा।’’

योजना शुरू होने के बाद से, 4,761 एफपीओ को 254.4 करोड़ रुपये का इक्विटी अनुदान जारी किया गया है और 1,900 एफपीओ को 453 करोड़ रुपये का क्रेडिट गारंटी कवर जारी किया गया है।

बयान में कहा गया है कि देश में लगभग 30 लाख किसान एफपीओ से जुड़े हैं, जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत महिलायें हैं। ये एफपीओ अब कृषि क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये का कारोबार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\