देश की खबरें | नेशनल हेराल्ड मामले का लक्ष्य कांग्रेस को डराना-धमकाना है: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जैसे शीर्ष नेताओं को फंसाकर उनकी पार्टी को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है।

बक्सर (बिहार), 20 अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जैसे शीर्ष नेताओं को फंसाकर उनकी पार्टी को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है।

वक्फ मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि अधिनियम में हालिया संशोधन लोगों को बांटने की ‘भाजपा-आरएसएस की साजिश’ का हिस्सा है।

खरगे ने यहां डलसागर स्टेडियम में पार्टी की ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे हमारे नेताओं को फंसाकर कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी से नहीं डरते हैं और न ही किसी के सामने झुकेंगे। केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने मामले में तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। हमारे नेता डरे हुए नहीं हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे हमारे नेताओं ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।’’

खरगे ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने ब्रिटिश शासन के दौरान ‘नेशनल हेराल्ड’ और ‘कौमी आवाज’ अखबार शुरू किए थे।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन समाचार पत्रों को शुरू करने का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता के बीच जागरूकता पैदा करना था ताकि ब्रिटिश शासन के खिलाफ लोगों की आवाज बुलंद की जा सके। दूसरी ओर, आरएसएस नेता अंग्रेजों के एजेंट थे और उनके लिए काम कर रहे थे। लेकिन अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे पार्टी की रीढ़ हैं। सीबीआई, ईडी और आईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में धनशोधन के आरोप में कांग्रेस नेताओं-सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा समाज के ‘कमजोर वर्गों के कल्याण के पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘वे (आरएसएस-भाजपा) समाज की बेहतरी के बारे में नहीं सोच सकते। वे जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने में विश्वास करते हैं। संसद से पारित किया गया वक्फ संशोधन अधिनियम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की भाजपा और आरएसएस की साजिश है।’’

केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी और अन्य भाजपा नेता केवल हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं एवं लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने की कोशिश करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी के आदर्श और डॉ बी आर आंबेडकर के सिद्धांत हमारी विचारधारा का आधार हैं एवं इन्हीं से हमें शक्ति मिलती है। इसी शक्ति के साथ हम अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और नफरत की विचारधारा को हराएंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्तारूढ़ गठबंधन को रविवार को ‘अवसरवादी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल ‘कुर्सी’ के लिए पाला बदलते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नीतीश कुमार और भाजपा के बीच गठबंधन अवसरवादी है। यह राज्य के लोगों के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने सिर्फ ‘कुर्सी’ (मुख्यमंत्री पद) के लिए पाला बदला है। ’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘‘जदयू प्रमुख ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा से हाथ मिला लिया है। भाजपा जदयू गठबंधन केवल सत्ता साझा करने के लिए बना है, उसे बिहार के विकास से कोई चिंता नहीं है।’’

उन्होंने सवाल किया कि बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के प्रधानमंत्री मोदी के वादे का क्या हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ‘‘झूठ की फैक्टरी’’ चला रहे हैं।

खरगे ने दावा किया,‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 अगस्त 2015 को बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ? क्या नीतीश कुमार को वह मिला? बिहार के विशेष दर्जे के वादे का क्या हुआ?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ नीतीश कुमार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। मोदीजी सिर्फ झूठ बोलते हैं। वह झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा,‘‘लोगों को इस साल के उत्तरार्ध में होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के दलों के पक्ष में वोट डालना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट