एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पुछल्ले बल्लेबाजों की भरमार चिंता का सबब नहीं : अर्शदीप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के हाथों पहले टी20 मैच में भारत की अप्रत्याशित हार के बाद टीम में पुछल्ले बल्लेबाजों की भरमार को लेकर जताई जा रही चिंता को खारिज करते हुए कहा कि हारने के बाद ही ऐसी बातें होती है ।

खेल की खबरें | पुछल्ले बल्लेबाजों की भरमार चिंता का सबब नहीं : अर्शदीप

तारोबा , चार अगस्त बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के हाथों पहले टी20 मैच में भारत की अप्रत्याशित हार के बाद टीम में पुछल्ले बल्लेबाजों की भरमार को लेकर जताई जा रही चिंता को खारिज करते हुए कहा कि हारने के बाद ही ऐसी बातें होती है ।

पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत के विशेषज्ञ बल्लेबाजों की सूची छठे नंबर पर संजू सैमसन के बाद ही खत्म हो गई । भारत को पहले मैच में चार रन से पराजय का सामना करना पड़ा ।

टीम के बल्लेबाजी क्रम के बारे में सवालों पर अर्शदीप ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैच के बाद इस तरह की बातें होती है । हमने जो एकादश उतारी, हमें यकीन था कि हम मैच जीतेंगे । हम हमेशा अपनी अंतिम एकादश के साथ होते हैं, चाहे इसमें छह गेंदबाज हों या नौ । इससे फर्क नहीं पड़ता ।’’

वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर में चार वाइड गेंद डालने वाले अर्शदीप ने कहा कि टीम इस हार की समीक्षा करेगी ।

अर्शदीप ने कहा ,‘‘एक बल्लेबाज को आखिर तक टिकना चाहिये था क्योंकि आखिरी दो ओवर में 30 गज के भीतर पांच फील्डर थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हम हार की समीक्षा करेंगे । यह देखेंगे कि कहां चूक हुई और उसमें क्या सुधार हो सकता है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).