Uttar Pradesh: वृन्दावन में परिक्रमा करते लापता हुई युवती, पड़ोसी पर आरोप
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से वृन्दावन की परिक्रमा करने आई एक युवती को कथित तौर पर कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती के पिता के अनुसार मामला सोमवार का है.
मथुरा, 8 जुलाई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जिले में सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से वृन्दावन की परिक्रमा करने आई एक युवती को कथित तौर पर कुछ लोगों ने अगवा कर लिया. पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती के पिता के अनुसार मामला सोमवार का है.
युवती अपनी मां के साथ वृन्दावन की परिक्रमा लगाने आई थी और जब परिक्रमा समाप्त होने वाली थी तभी उनके गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ आया और युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गया. उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने मंगलवार की शाम को पुलिस में शिकायत की थी और पुलिस तभी से युवती को ढूंढने का प्रयास कर रही है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: यूपी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दी गर्भपात की गोलियां
युवती के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को भली प्रकार से जानते हैं और युवक उनके पड़ोस में ही रहकर धर्म प्रचार करता रहा है. सिंह ने कहा कि परिवार का कहना है कि वह उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

