एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: प्यार के इजहार से इंकार करने वाली युवती की चाकू मारकर हत्या

जिले के नागल थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्यार का इजहार मंजूर नहीं किए जाने से नाराज होकर युवती की हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक (देहात) ने बताया कि मृतक युवती के भाई विकास ने थाने में तहरीर देकर अपनी बहन की हत्या के लिये अनुज नामक युवक को नामजद किया है.

Uttar Pradesh: प्यार के इजहार से इंकार करने वाली युवती की चाकू मारकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 2 जनवरी : जिले के नागल थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्यार का इजहार मंजूर नहीं किए जाने से नाराज होकर युवती की हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक (देहात) ने बताया कि मृतक युवती के भाई विकास ने थाने में तहरीर देकर अपनी बहन की हत्या के लिये अनुज नामक युवक को नामजद किया है. शिकायत में विकास ने आरोप लगाया है कि अनुज उसकी बहन से एक तरफा प्यार करता था, लेकिन वह कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी.

शिकायत के अनुसार, शनिवार को युवती अपने घर में थी, उसी दौरान अनुज अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचा और उसपर चाकू से बार-बार वार किया. हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई थी. परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें ऐप पर डाली गईं, मुम्बई पुलिस ने जांच शुरू की

गौरतलब है कि अनुज ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवती से प्यार का इजहार किया था, लेकिन उसे जवाब में इंकार मिला था.

पुलिस ने बताया कि उसे मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2022 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).