Rajasthan Shocker: लिव-इन में रह रही युवती ने किया खुदकुशी, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- बहनों किसी से प्यार मत करना, सभी मतलबी होते हैं
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने मंगलवार रात कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवती तीन साल से एक पटवारी के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी।
Rajasthan Shocker: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने मंगलवार रात कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार युवती तीन साल से एक पटवारी के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी. थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि युवती टीना ने मंगलवार रात कटारो का तालाब गांव के पास खुद को आग लगाकर कथित आत्महत्या कर ली. वह चांदरवाडा के पटवारी मनोज कुमार के साथ बीते तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी.
उन्होंने बताया कि बुधवार रात को मृतका के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत में उसकी हत्या करने की आशंका जताई गई है. दर्ज शिकायत के आधार पर पटवारी मनोज कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. यह भी पढ़े: प्रेम प्रसंग के कारण नर्स ने डाला चिकित्सक पर शादी का दबाव, डॉक्टर ने उतारा मौत के घाट
उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पीड़िता के मोबाइल स्टेटस अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

