देश की खबरें | युवती ने हेड कांस्टेबल पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के हेड कांस्टेबल के खिलाफ 22 वर्षीय एक युवती ने पुलिस चौकी में उसका बयान दर्ज करवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
जयपुर, छह सितंबर पुलिस के हेड कांस्टेबल के खिलाफ 22 वर्षीय एक युवती ने पुलिस चौकी में उसका बयान दर्ज करवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
पुलिस ने बताया कि युवती कुछ समय पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने सीकर के धोद पुलिस थाने में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस को युवती के श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में होने का पता चला था जिसके बाद गत 30 अगस्त को धोद थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष एक वाहन में महिला कांस्टेबल के साथ उसे लेकर वापस सीकर आ रहा था। उन्होंने बताया कि उसका प्रेमी भी वाहन में सवार था।
उन्होंने बताया कि शनिवार को युवती ने सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के समक्ष पेश होकर हेड कांस्टेबल सुभाष के खिलाफ एक शिकायत दी जिसमें उसने सीकर लौटते समय वाहन में उसके साथ कथित छेड़छाड़ करने और धोद थाना के अंतर्गत आने वाली सिंगरावट चौकी में बयान दर्ज करवाने के बहाने उसके साथ कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ रविवार को कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

