जरुरी जानकारी | बीपी सीईओ ने कहा, भविष्य भारत का है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की प्रमुख ऊर्जा कंपनी बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नार्ड लूनी ने शनिवार को कहा कि भविष्य भारत का है। साथ ही उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बनने पर भारत की तारीफ की।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त ब्रिटेन की प्रमुख ऊर्जा कंपनी बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नार्ड लूनी ने शनिवार को कहा कि भविष्य भारत का है। साथ ही उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बनने पर भारत की तारीफ की।

लूनी ने सीआईआई द्वारा आयोजित 'बी20 समिट इंडिया' के मौके पर पत्रकारों से कहा कि भारत ''अविश्वसनीय कदम उठा रहा है और चीजों को बेहद नए और रचनात्मक तरीके से कर रहा है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि दुनिया में सभी इस देश को लेकर उत्साहित है। भविष्य भारत का है।''

बीपी ने बंगाल की खाड़ी में एक तेल और गैस क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश किया है और तेजी से ईंधन खुदरा नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के चार्जिंग स्टेशन भी शामिल हैं।

ये दोनों उद्यम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ गठबंधन में हैं।

देश में मौजूद निवेश अवसरों के बारे में उन्होंने कहा, ''भारत हमारे लिए बेहद रोमांचक है।''

इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि तेल और गैस की मांग आने वाले कई दशकों तक बनी रहेगी। उन्होंने साथ ही भारत के विचारों को दोहराते हुए कहा कि ऊर्जा रूपांतरण उचित और व्यवस्थित होना चाहिए। ऐसे में जीवाश्म-आधारित प्रणाली से लेकर नवीकरणीय स्रोतों तक इस तरह काम करना चाहिए कि पिछले साल की तरह कीमतों के झटके से बचा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\