विदेश की खबरें | मुक्त दुनिया यूक्रेन के साथ एकजुट है: सुनक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के दो वर्ष पूरे होने पर शनिवार को यूक्रेन का समर्थन करने का ब्रिटेन का दृढ़ संकल्प दोहराया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 24 फरवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के दो वर्ष पूरे होने पर शनिवार को यूक्रेन का समर्थन करने का ब्रिटेन का दृढ़ संकल्प दोहराया।

सुनक ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ "अवैध आक्रमण" के जवाब में मुक्त दुनिया के एकजुट होने की घोषणा की।

सुनक ने यूक्रेन की राजधानी कीव की अपनी हालिया यात्रा का उल्लेख किया जब उन्होंने यूक्रेन को रक्षा सहायता के एक बड़े पैकेज की घोषणा की थी, जिससे ब्रिटेन का कुल समर्थन बढ़कर 12 अरब पाउंड हो गया।

सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से एक बयान में कहा, ‘‘जब पुतिन ने दो साल पहले अपना अवैध आक्रमण शुरू किया था, तब मुक्त दुनिया इसकी प्रतिक्रिया में एकजुट थी। हम यूक्रेन के पीछे एकसाथ खड़े थे। और इस युद्ध के दो वर्ष पूरे होने पर अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ सप्ताह पहले कीव में था और मैंने घायल यूक्रेनी सैनिकों से मुलाकात की। प्रत्येक की दर्दनाक कहानी यूक्रेन के साहस की याद दिलाती थी। यह उस कीमत की याद दिलाता है जो वे न केवल पूरी तरह से अनुचित आक्रमण के खिलाफ अपने देश की रक्षा के लिए चुका रहे हैं, बल्कि स्वतंत्रता, संप्रभुता और कानून के शासन के सिद्धांतों की रक्षा के लिए भी चुका रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन समर्थन में आगे बढ़ रहा है। मैंने पिछले महीने यूक्रेन को रक्षा सहायता के सबसे बड़े एकल पैकेज की घोषणा की, जिससे हमारा कुल समर्थन 12 अरब पाउंड हो गया और सुरक्षा सहयोग पर दस साल के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह दिखाने का क्षण है कि अत्याचार कभी जीत नहीं पाएगा और एक बार फिर यह कहने का कि हम आज और कल यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now