जरुरी जानकारी | क्रॉम्पटन ग्रीव्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 28.7 प्रतिशत बढ़कर 172 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 28.7 प्रतिशत बढ़कर 171.74 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 15 मई क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 28.7 प्रतिशत बढ़कर 171.74 करोड़ रुपये हो गया।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (सीजीसीईएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 133.43 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

मार्च तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 5.08 प्रतिशत बढ़कर 2,060.64 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,961 करोड़ रुपये था।

सीजीसीईएल का कुल खर्च 1,845.77 करोड़ रुपये रहा, जो साल दर साल 2.08 प्रतिशत अधिक है।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 27.7 प्रतिशत बढ़कर 564.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 441.78 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत आय 7.48 प्रतिशत बढ़कर 7,932.38 करोड़ रुपये हो गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\