विदेश की खबरें | फ्रांस की प्रथम महिला अपने पति को धक्का देती नजर आईं, मैक्रों ने कहा कि मजाक कर रहे थे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैक्रों ने कहा कि वे हंसी-मजाक कर रहे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मैक्रों ने कहा कि वे हंसी-मजाक कर रहे थे।

वीडियो क्लिप सार्वजनिक होते ही सुर्खियों में आ गया और मीडिया इसे लेकर अपनी-अपनी राय रखने लगा। यह वाकया विमान के दरवाजे खुलने के वक्त हुआ और कैमरों ने इसे तत्काल कैद कर लिया।

समाचारपत्र ‘ले पेरिसियन’ की वेबसाइट पर एक खबर की हेडलाइन रही, ‘‘थप्पड़ या झगड़ा?’’ वियतनाम में जहाज से उतरते हुए इमैनुएल और ब्रिगिट मैक्रों की तस्वीरों पर लोग खुल कर राय व्यक्त कर रहे हैं।

मैक्रों ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि वे बस हंसी-मजाक कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम झगड़ रहे थे या कहूं कि मैं अपनी पत्नी के साथ मज़ाक कर रहा था।’’

उन्होंने कहा कि इस घटना को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now