देश की खबरें | फिल्म 'डंकी' का पहला गीत 'लुट्ट पुट गया' रिलीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता शाहरुख खान ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' के पहले गाने को रिलीज किये जाने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर अभिनेता शाहरुख खान ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' के पहले गाने को रिलीज किये जाने की सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

शाहरूख ने गायक अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि 'गाना सुनकर उनमें फिर से प्यार करने की इच्छा' जाग उठी है।

सिने अभिनेता ने डंकी फिल्म के गाने ‘लुट्ट पुट गया' का लिंक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया है।

उन्होंने कहा, ''अगर डांस में इससे ज्यादा छलांग लगाता तो उड़ ही जाता। मुझे उम्मीद है कि यह रोमांस तापसी और आपके दिलों में भी जरूर टेंट लगाएगा। अरिजीत आपकी आवाज ने मेरे अंदर फिर से प्यार करने की इच्छा जगा दी है।''

'लुट्ट पुट गया' गीत के लिए प्रीतम ने संगीत दिया है । गीतकार स्वानंद किरकिरे और आई.पी. सिंह हैं । इसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है।

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'डंकी' 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

जितेंद्र रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now