जरुरी जानकारी | भारत, न्यूजीलैंड के बीच एफटीए वार्ता का पहला दौर पूरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए पांच दिवसीय वार्ता शुक्रवार को पूरी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कवायद का मकसद द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है।

नयी दिल्ली, नौ मई भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए पांच दिवसीय वार्ता शुक्रवार को पूरी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कवायद का मकसद द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है।

दोनों देशों ने करीब 10 वर्ष के अंतराल के बाद 16 मार्च 2025 को एफटीए के लिए वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा की थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ ''पहले दौर की वार्ता पांच मई को यहां शुरू हुई थी।''

भारत और न्यूजीलैंड ने वस्तुओं, सेवाओं के व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल 2010 में व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर बातचीत शुरू की थी। हालांकि, 10 दौर की चर्चा के बाद बातचीत फरवरी 2015 में रुक गई।

एफटीए से दोनों देशों के बीच व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए नए रास्ते खोलने में मदद मिलेगी।

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के अनुसार वार्ता में एक बड़ी चुनौती शुल्क संरचनाओं में असमानता है। न्यूजीलैंड का औसत आयात शुल्क केवल 2.3 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि भारतीय वस्तुओं को पहले से ही इसके बाजार तक पर्याप्त पहुंच है। इसके विपरीत, भारत का औसत शुल्क 17.8 प्रतिशत है, जिसका अर्थ है कि उसे महत्वपूर्ण कटौती करनी होगी। ऐसे में भारत के लिए एफटीए कम आकर्षक होगा।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2023-24 में 87.34 करोड़ डॉलर था। इसमें 53.83 करोड़ डॉलर का निर्यात और 33.5 करोड़ डॉलर का आयात शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\