खेल की खबरें | संतोष ट्रॉफी के अंतिम दौर का पहला मैच मेघालय और सेना के बीच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. संतोष ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के अंतिम दौर का पहला मैच बुधवार को यहां मेघालय और सेना के बीच खेला जाएगा।

ईटानगर, 20 फरवरी संतोष ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के अंतिम दौर का पहला मैच बुधवार को यहां मेघालय और सेना के बीच खेला जाएगा।

संतोष ट्रॉफी के अंतिम दौर में कुल 12 टीम भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार अरुणाचल प्रदेश में किया जा रहा है।

मेजबान अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, गोवा, असम, सेना और केरल को ग्रुप ए में जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, मणिपुर, मिजोरम और रेलवे को ग्रुप बी में रखा गया है।

टूर्नामेंट का आयोजन 21 फरवरी से 9 मार्च तक ईटानगर के यूपिया में किया जाएगा।

प्रत्येक ग्रुप से चोटी पर रहने वाली चार टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। पहले दिन असम और केरल तथा गोवा और अरुणाचल प्रदेश के बीच भी मैच खेले जाएंगे।

पिछले साल इस प्रतियोगिता के अंतिम चार चरण के मैच सऊदी अरब में खेले गए थे। कर्नाटक ने तब 54 साल बाद खिताब जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\