देश की खबरें | गुरुग्राम में बंद पड़े ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में लगी आग को बुझाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में करीब तीन साल से बंद पड़े विख्यात सांस्कृतिक एवं मनोरंजन परिसर ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी)’ में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 13 मार्च गुरुग्राम में करीब तीन साल से बंद पड़े विख्यात सांस्कृतिक एवं मनोरंजन परिसर ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी)’ में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि केओडी के सुरक्षा कर्मियों ने सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर अग्निशमन सेवा को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल के 10 वाहनों को मौके पर भेजा गया।
गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित इस परिसर में पिछले कुछ वर्षों में आग की यह दूसरी घटना है।
यह आग यहां कल्चर गली में लगी, जो एक समय देश भर की ललित कलाओं के लिए विख्यात स्थल था।
आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर सिंह ने कहा, ‘‘यहां बिजली गुल थी, इसलिए आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।’’
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने जुलाई 2022 में करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण केओडी को सील कर दिया था और तब से यहां कोई भी ‘थिएटर शो’ या कोई अन्य मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

