विदेश की खबरें | मारियुपोल के इस्पात संयंत्र में लगी आग तेज़ हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह इस्पात संयंत्र जिस जगह पर स्थित है वह मारियुपोल में यूक्रेन के कब्जे वाला आाखिरी इलाका है। रूस के हमले के दौरान संयंत्र में आग लगी।

यह इस्पात संयंत्र जिस जगह पर स्थित है वह मारियुपोल में यूक्रेन के कब्जे वाला आाखिरी इलाका है। रूस के हमले के दौरान संयंत्र में आग लगी।

अमेरिकी समाचार एजेंसी एसोसिएटिड प्रेस ने उपग्रह से ली गई तस्वीरों का विश्लेषण किया है।

प्लेनेट लैब्स पीबीसी द्वारा बुधवार को ली गई तस्वीरों में दिख रहा है कि अज़ोवस्ताल इस्पात संयंत्र का बड़ा हिस्सा हमले में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस्पात संयंत्र में करीब एक हजार नागरिकों और दो हजार सैनिकों ने शरण ली हुई है। यह सोवियत युग का विशाल परिसर है जिसमें हवाई हमलों से बचने के लिए भूमिगत बंकर हैं।

मारियुपोल एक रणनीतिक बंदरगाह शहर है और इसे युद्ध में रूस के लिए अहम माना जा रहा है।

यह तस्वीरें ऐसे समय में आई हैं जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस यूक्रेन आए हैं और उनकी योजना यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत करने की है। वह रूसी सेना द्वारा घेरे गए इलाके से लोगों को निकालने के वास्ते एक गलियारा बनाने के लिए मॉस्को के साथ की गई अपनी वार्ता के बारे में जेलेंस्की से चर्चा करेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now