देश की खबरें | आजाद हिंद फौज के सेनानी ने समर स्मारक, नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के साथ मनाया 99वां जन्मदिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आजाद हिंद फौज के अंतिम जीवित सेनानियों में से एक आर. माधवन पिल्लै ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय समर स्मारक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना 99वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने भारत के युवाओं के लिए एक विशेष संदेश में कहा कि वे नेताजी द्वारा प्रतिपादित एकता, विश्वास और बलिदान की विचारधारा को अपनाएं।

नयी दिल्ली, 13 मार्च आजाद हिंद फौज के अंतिम जीवित सेनानियों में से एक आर. माधवन पिल्लै ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय समर स्मारक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना 99वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने भारत के युवाओं के लिए एक विशेष संदेश में कहा कि वे नेताजी द्वारा प्रतिपादित एकता, विश्वास और बलिदान की विचारधारा को अपनाएं।

पिल्लै जब व्हीलचेयर पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद नायकों और इंडिया गेट पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो उस समय भारतीय सेना के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

सेना के एक अधिकारी ने छड़ी थामे पिल्लै को ‘अमर जवान ज्योति’ तक जाने में मदद की, जहां उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

आयु संबंधी दुर्बलता के बावजूद उन्होंने ऊपर देखा और चेहरे पर गर्व के भाव के साथ सलामी दी।

चश्मा पहने पिल्लै ने बाद में आगंतुक पुस्तिका में भी अपने विचार लिखे।

बलिदान और देशभक्ति की भारत की चिरस्थायी विरासत को दिखाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन सेना द्वारा किया गया।

पिल्लै ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा, ‘‘युवाओं को देश के लिए काम करना चाहिए और राष्ट्र को आगे ले जाना चाहिए। नेताजी ने हमें एकता, विश्वास और बलिदान सिखाया, इन तीनों (मूल्यों) का पालन करें, फिर आप एक मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं। एक साथ रहकर काम करें... नंबर एक, अमेरिका से भी आगे, हमें (भारत को) (विकास में) होना चाहिए।’’

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट आर. माधवन पिल्लै का जन्म 13 मार्च, 1926 को स्वरिन टाउनशिप, बर्मा (अब म्यांमा) में हुआ था। वह आजाद हिंद फौज के अंतिम जीवित सेनानियों में से एक हैं। वह मूल रूप से तमिलनाडु के परिवार से ताल्लुक रखते हैं और एक नवंबर, 1943 को आजाद हिंद फौज (आईएनए) में भर्ती होने से पहले एक असैनिक के रूप में ‘इंडियन इंडिपेंडेंस लीग’ में शामिल हुए थे।’’

आजाद हिंद फौज के इस सेनानी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करते हुए राष्ट्रीय युद्ध समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना जन्मदिन मनाया।

इसके बाद उन्होंने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वर्ष 2021 में, नेताजी की 125वीं जयंती पर उन्हें आजाद हिंद फौज और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जनवरी 2024 को लालकिले पर पराक्रम दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया था।

भारत की आजादी की लड़ाई के लिए आजाद हिंद फौज का गठन सर्वप्रथम 1942 में मोहन सिंह द्वारा किया गया था और बाद में 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी द्वारा इसका पुनर्गठन किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड