देश की खबरें | कोलकाता के दत्ताबाद में लगी भीषण आग पर किया गया काबू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में ई एम बाईपास से सटे दत्ताबाद में मंगलवार को एक अपार्टमेंट के बगल में बनी कई झोपड़ियों में आग लग गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 22 दिसंबर कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में ई एम बाईपास से सटे दत्ताबाद में मंगलवार को एक अपार्टमेंट के बगल में बनी कई झोपड़ियों में आग लग गई।

अग्निशमन सेवा के सूत्रों ने कहा कि 15 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर और झोपड़ियों में रखे अन्य ज्वलनशील पदार्थों से यह आग और भड़क गयी।

सूत्रों ने बताया कि शाम 6.38 बजे दमकल विभाग को आग की सूचना मिली और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन अभी भी झोंपड़ियों के अंदर आग है।

उन्होंने कहा,‘‘आग बहुत जल्द ही नियंत्रित हो जाएगी।’’

दमकल को 6.38 बजे आग लगने की सूचना दी गई। बंगाल केमिकल बस स्टॉप के पास एक अपार्टमेंट के बगल में स्थित नेताजीनगर झुग्गी की झोंपड़ियों में आग भड़क गई थी।

बोस ने कहा कि मानिकतला और सेंट्रल एवेन्यू दमकल केंद्रों और दमकल विभाग के दमकल वाहनों को सेवा में लगाया गया था।

घटनास्थल पर गए पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि दमकल कर्मियों के साथ नागरिक आपदा प्रबंधन बल शीतलन अभियान में लगा हुआ है।

हकीम ने कहा कि आग के कारण क्षति का आंकलन कर सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड