विदेश की खबरें | यूक्रेन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रूसी बमबारी का डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के कदम से भी इन चिंताओं को बल मिला है। अमेरिका के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं के खिलाफ हमले शुरू करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका के कदम से भी इन चिंताओं को बल मिला है। अमेरिका के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं के खिलाफ हमले शुरू करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।

सप्ताहांत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भावी खतरे का आभास हो गया था। इसके पहले उन्होंने अपने दैनिक संबोधन में कहा था कि ‘‘हमें इस बात से अवगत होना चाहिए कि इस सप्ताह रूस कुछ विशेष रूप से खराब और कुछ विशेष रूप से क्रूर कार्रवाई करने की कोशिश कर सकता है।’’

यह चेतावनी रूस के इस दावे के बाद आई है कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसी कार बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार थी, जिसमें सप्ताहांत एक प्रमुख दक्षिणपंथी रूसी राजनीतिक विचारक की बेटी की मौत हो गई थी।

हालांकि, यूक्रेन ने इस हमले में शामिल होने से इनकार किया था। इस हमले में एक राष्ट्रवादी रूसी टीवी चैनल की 29 वर्षीय विश्लेषक डारिया डुगिन की मौत हो गई था।

डारिया की एसयूवी में रिमोट से नियंत्रित विस्फोटक उपकरण के जरिये शनिवार की रात विस्फोट किया गया था। इस हमले के वक्त डारिया मॉस्को के बाहरी इलाके में गाड़ी चला रही थीं।

दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्ज्या में व्यापक हमले का भय व्याप्त है। इस क्षेत्र में लगातार गोलाबारी और लड़ाई ने परमाणु युद्ध की आशंका पैदा कर दी है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार देर रात परमाणु खतरे के बारे में चेतावनी दी, खासकर जब से रूस ने युद्ध की शुरुआत में अपने बड़े परमाणु शस्त्रागार की ओर इशारा किया।

मौत और विनाश के बीच उम्मीद की एक किरण दिख रही है। गत फरवरी में सभी पेशेवर फुटबॉल मैच पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन कीव में मंगलवार से एक नया लीग सीजन शुरू हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान