देश की खबरें | पिता ने 18 महीने की बच्ची को नहर में फेंका, कांवड़िये ने बचाई जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि पेहवा के निवासी बलकार सिंह ने 12 जुलाई को ज्योतिसार के पास अपनी बेटी को कथित रूप से नहर में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, बलकार सिंह के साथ-साथ उसके भाई कुलदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पेहवा के निवासी बलकार सिंह ने 12 जुलाई को ज्योतिसार के पास अपनी बेटी को कथित रूप से नहर में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, बलकार सिंह के साथ-साथ उसके भाई कुलदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कांवडिये ने देखा कि नरवाना शाखा नहर के सरस्वती फीडर में कोई बच्चे को गिराकर भाग रहा है।

पुलिस ने बताया कि कांवड़िये ने नहर में कूदकर बच्चे को बचा लिया। उसने राउगढ़ गांव के 'कांवड़िये केंद्र' के प्रभारी को बच्ची को सौंप दिया, जहां से बच्ची को ज्योतिसार में पुलिस के पास पहुंचा दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ज्योतिसार चौकी प्रभारी महिंदर सिंह ने सोमवार को बताया कि बलकार सिंह की दूसरी पत्नी से दो बेटियां थीं और सिंह दोनों को फेंक देना चाहता था।

आरोपी ने अपनी छोटी बेटी को कथित तौर पर नहर में फेंकने के बाद अपनी पत्नी को फोन किया, जो लुधियाना गई थी और उसे बताया कि उसने क्या किया है। उसने कथित तौर पर पत्नी से लोगों को यह बताने के लिए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को किसी को गोद दे दिया है।

आरोपी पति ने अपनी पत्नी को सच बताने पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी दोनों बेटियों को फेंकना चाहता था लेकिन बड़ी बेटी ने रोना शुरू कर दिया और सिंह भाग गया।

पत्नी ने वापस आकर अपने ससुर और अन्य रिश्तेदारों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान