एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जालना में लड़की के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध कर रहे पिता को भीड़ ने पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले में नौ लोगों के एक समूह ने एक लड़की से कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की और उसके पिता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जालना में लड़की के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध कर रहे पिता को भीड़ ने पीटा

जालना, चार जुलाई महाराष्ट्र के जालना जिले में नौ लोगों के एक समूह ने एक लड़की से कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की और उसके पिता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यमुनानगर में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें नाबालिग लड़की भीड़ से अपने पिता को नहीं मारने की विनती करती दिख रही है।

लड़की उन्हें ‘भैया’ कहकर संबोधित करती है, जबकि समूह में से दो लोग लाठी से हमला कर रहे हैं।

चंदनजीरा थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी और पीड़ित पड़ोसी हैं, जिनके बीच विवाद है। शनिवार को उन लोगों ने लड़की पर कथित रूप से अनुचित टिप्पणी की। अनुचित टिप्पणी को लेकर लड़की के पिता द्वारा उनसे बहस करने के बाद यह हमला हुआ।’’

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सचिन पठाडे और गणेश पठाडे नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).