एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में उफनती नदी से बछड़े को निकालने की कोशिश में किसान की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक नदी में गिरे एक बछड़े को बचाने की कोशिश में 56 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में उफनती नदी से बछड़े को निकालने की कोशिश में किसान की मौत

ठाणे, नौ जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक नदी में गिरे एक बछड़े को बचाने की कोशिश में 56 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरबाद तालुका के पालू गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि बालकृष्ण मोरे सोमवार को भारी बारिश के बीच मवेशियों को चराने के लिए नदी किनारे ले गए थे और जब मवेशी घास चर रहे थे, तभी एक बछड़ा फिसल कर उफनती नदी में बह गया।

अधिकारी ने बताया कि मोरे बछड़े को बचाने के लिए पानी में कूद गए लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी लापता हो गए।

उन्होंने बताया, “स्थानीय लोग तलाश के बावजूद शाम तक मोरे का पता नहीं लगा सके। मंगलवार सुबह उनका शव पेंड्री गांव के पास लगभग दो किलोमीटर दूर मिला।”

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। बछड़ा भी मृत पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).