देश की खबरें | कोटा में आत्महत्या करने वाले किशोर के परिवार ने कहा, वह बहुत होनहार था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में अपने संस्थान की छठी मंजिल से कूदकर आहत्महत्या करने वाले महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर के परिवार के मुताबिक वह होनहार छात्र था और अपने भाई की तरह नीट की कोचिंग लेने गया था।

लातूर, 28 अगस्त राजस्थान के कोटा में अपने संस्थान की छठी मंजिल से कूदकर आहत्महत्या करने वाले महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर के परिवार के मुताबिक वह होनहार छात्र था और अपने भाई की तरह नीट की कोचिंग लेने गया था।

कोटा पुलिस ने कहा था कि रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की अभ्यास परीक्षा देने के कुछ मिनट बाद कोटा के जवाहर नगर इलाके में अपराह्न करीब सवा तीन बजे अविष्कार कासले की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि वह लातूर के अहमदपुर तहसील के उजाना गांव का निवासी था। कालसे के पिता संभाजी कालसे थोडगा गांव में एक जिला परिषद स्कूल के प्रभारी हैं।

परिजन ने कहा, "उसकी मां नांदेड़ जिले के किनवट में एक सरकारी विभाग में काम करती हैं। अविष्कार के भाई ने कोटा में कोचिंग कक्षाएं ली थीं और अब हैदराबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। अविष्कार एक होनहार और प्रतिभाशाली छात्र था।”

उन्होंने बताया कि अविष्कार ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा अहमदपुर में पूरी की थी और पिछले तीन वर्ष से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि वह अपने दादा-दादी के साथ कोटा के तलवंडी इलाके में रह रहा था। कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि कालसे का अंतिम संस्कार शाम को उसके पैतृक गांव उजाना में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\