देश की खबरें | पुलिस शिकायत से क्षुब्ध दुल्हन के परिजन ने दूल्हे के परिवार के पांच लोगों को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी जिंदगी पर खतरे को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से क्षुब्ध दुल्हन के परिजन ने दूल्हे के परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी।

बेंगलुरू, 12 जुलाई अपनी जिंदगी पर खतरे को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से क्षुब्ध दुल्हन के परिजन ने दूल्हे के परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि कर्नाटक के रायचूर जिले के सिंधनूर में शनिवार की रात को अपराध हुआ और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | गुजरात: पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 879 नए मामले सामने आए, 13 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मुनेश और मंजुला ने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ आठ महीने पहले भागकर शादी कर ली थी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुनेश मंजुला को अपने घर लेकर आया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटे में 7,827 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 173 की मौत.

लौटने के बारे में पता चलने पर मंजुला के रिश्तेदारों ने उसे और उसके पति को कथित तौर पर धमकी दी।

भय के मारे दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि इससे क्षुब्ध मंजुला के परिजन ने मुनेश के घर पर धावा बोल दिया और दंपति पर छड़ एवं डंडों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि मुनेश के माता-पिता, उसकी एक बहन और दो भाइयों की हमले में मौत हो गई। मुनेश की दो अन्य बहनें घायल हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\