देश की खबरें | परिवार ने हत्या की आशंका जताई, मौत के दो साल बाद कब्र से निकाला गया कंकाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश के शामली जिले में युवक की मौत के दो साल बाद उसका कंकाल कब्र से निकाला गया।

जियो

मुजफ्फरनगर, 20 जून उत्तरप्रदेश के शामली जिले में युवक की मौत के दो साल बाद उसका कंकाल कब्र से निकाला गया।

युवक के परिवार ने उसकी हत्या होने का दावा किया था। इसके बाद कंकाल बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में हेड कांस्टेबल की कोविड-19 की चपेट में आने से मौत.

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति की मौत पहले दुर्घटना से होने की बात कही गई थी।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को मृतक का अवशेष क्रब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़े | Lalji Tandon Health Update: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में सुधार, लेकिन अब भी सर्पोटिव वेंटिलेशन पर.

अधिकारियों ने बताया कि 19 वर्षीय आशू की 17 जून 2018 को मौत हो गई थी। पहले माना गया कि उसकी मौत दुर्घटना में हुई लेकिन परिवार ने हत्या की शिकायत दर्ज कराते हुए चार लोगों को नामजद किया।

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\