देश की खबरें | मुख्यमंत्री पद के चेहरे से तय होगा 60 उम्मीदवार विधायक बनते हैं या नहीं: सिद्धू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करेगा कि 60 उम्मीदवार विधायक चुने जाते हैं या नहीं।
चंडीगढ़, पांच फरवरी कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करेगा कि 60 उम्मीदवार विधायक चुने जाते हैं या नहीं।
पंजाब में सरकार बनाने के लिए 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 सीट पर जीत जरूरी है और सिद्धू द्वारा कहा गया 60 का आंकड़ा इससे एक सीट अधिक है। राज्य में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा।
सिद्धू की यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने लुधियाना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा किए जाने की संभावना से पहले आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हालांकि किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।
उन्होंने यह भी कहा कि वही व्यक्ति 60 उम्मीदवारों का विधायक के रूप में निर्वाचन सुनिश्चित करा सकता है जिसके पास पंजाब के लिए रोडमैप है और जिस पर लोग विश्वास करते हैं।
अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ रहे सिद्धू ने शनिवार को अमृतसर में मीडिया से कहा कि वह कभी भी "सत्ता के उपासक" नहीं रहे।
सिद्धू ने कहा, ‘‘लेकिन आज पंजाब को एक बड़ी बात तय करनी है। 60 विधायक होने पर एक व्यक्ति मुख्यमंत्री बन जाएगा। कोई 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। सरकार किस रोडमैप पर बनेगी, इस बारे में कोई बात नहीं करता।’’
उन्होंने दोहराया कि उनका मॉडल राज्य को आगे बढ़ा सकता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह सिद्धू का मॉडल नहीं बल्कि राज्य का मॉडल है और अगर किसी के पास इससे बेहतर मॉडल है तो वह उसे भी स्वीकार करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

