देश की खबरें | मनोरंजन उद्योग में कामकाजी महिलाओं के साथ अनादर से बात की जाती है : मानुषी छिल्लर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री मानुषी छिल्लर का कहना है कि मनोरंजन उद्योग जगत में कामकाजी महिलाओं के बारे में अक्सर अनादर और तिरस्कार के साथ चर्चा की जाती है, लेकिन पुरुषों के लिए स्थिति काफी अलग है।

नयी दिल्ली, 31 मई अभिनेत्री मानुषी छिल्लर का कहना है कि मनोरंजन उद्योग जगत में कामकाजी महिलाओं के बारे में अक्सर अनादर और तिरस्कार के साथ चर्चा की जाती है, लेकिन पुरुषों के लिए स्थिति काफी अलग है।

मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर ने शनिवार को अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर यह बात कही।

मानुषी ने 'सम्राट पृथ्वीराज' (2022) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

मानुषी (28) ने कहा कि वह एक सशक्त और शिक्षित माहौल में पली-बढ़ी हैं, जहां सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता था।

अभिनेत्री ने कहा कि लेकिन वह 'उस मानसिकता के भी संपर्क में थीं', जो सफल पुरुषों को 'मेहनती और प्रतिभाशाली' व्यक्तियों के रूप में देखती थी, जबकि महिलाओं को ''अवसरवादी, 'गोल्ड डिगर’ (दौलत या भौतिक लाभ के इरादे से रिश्ते बनाने वाली महिला) या चालाक'' माना जाता है।

मानुषी ने कहा, ‘‘ स्त्री-द्वेषी मानसिकता के लोग किसी महिला की सफलता का श्रेय उसकी स्वयं की योग्यता के बजाय पुरुष के संरक्षण को देना अधिक आसान समझते हैं। मैंने हमेशा मूर्खतापूर्ण टिप्पणियों को नजरअंदाज किया है, जिनका वास्तविक दुनिया में कोई महत्व नहीं है, लेकिन मैं लगातार कामकाजी महिलाओं को देखती हूं। विशेष रूप से मनोरंजन उद्योग में महिलाओं के बारे में इस तरह के अनादर और अवमानना ​​के साथ चर्चा की जाती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now