देश की खबरें | प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण होने पर पात्र, अपात्र उम्मीदवार का निर्धारण नहीं हो सकता: याचिकाकर्ताओं के वकील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती की पूरी प्रक्रिया को उच्चतम न्यायालय ने ‘‘त्रुटिपूर्ण’’ करार दिया है, इसलिए यह निर्धारित नहीं किया जा सकता कि कौन पात्र था और कौन नहीं।

कोलकाता, तीन अप्रैल वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती की पूरी प्रक्रिया को उच्चतम न्यायालय ने ‘‘त्रुटिपूर्ण’’ करार दिया है, इसलिए यह निर्धारित नहीं किया जा सकता कि कौन पात्र था और कौन नहीं।

भट्टाचार्य ने कई उम्मीदवारों का प्रतिनिधित्व किया, जिनका दावा है कि उन्हें निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से वंचित किया गया है।

उन्होंने लगभग 26,000 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियों के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि जब पूरी प्रक्रिया को ‘‘त्रुटिपूर्ण’’ घोषित कर दिया जाता है, तो यह निर्धारित नहीं किया जा सकता है कि कौन पात्र था और कौन नहीं।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘किसी को भी उन लाखों उम्मीदवारों के हित के बारे में सोचना चाहिए जो नौकरियों की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से वंचित रह गए।’’

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नौकरी जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राज्य सरकार ने मामले को ठीक से पेश नहीं करके उच्चतम न्यायालय की सहायता नहीं की।

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने नौकरी खोने वाले लोगों के हित में काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ‘‘ऐसी भर्तियों में शामिल लोगों को बचाना’’ चाहती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड