देश की खबरें | चुनाव आयोग ने आपराधिक इतिहास का विवरण प्रकाशित करने के वास्ते उम्मीदवारों के लिए समय-सारिणी जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव आयोग ने राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए, चुनाव से पहले तीन मौकों पर अपने आपराधिक इतिहास का विवरण प्रकाशित करने के लिए एक समय-सारिणी जारी की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी चुनाव आयोग ने राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए, चुनाव से पहले तीन मौकों पर अपने आपराधिक इतिहास का विवरण प्रकाशित करने के लिए एक समय-सारिणी जारी की है।

आयोग ने इस सप्ताह की शुरूआत में, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्यसभा और राज्य विधान परिषद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा तीन मौकों पर, अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का विवरण प्रकाशित किया जाना चाहिए।

राज्य विधान परिषद के चुनावों में विधानसभा के सदस्य (एमएलए) विधान परिषद के सदस्यों (एमएलसी) का चुनाव करते हैं।

समय सारणी के अनुसार, उम्मीदवार के नाम वापसी के पहले दो दिनों के भीतर पहला विवरण प्रकाशित किया जायेगा। आपराधिक मामलों के ब्यौरे को अगले तीसरे और चौथे दिन के बीच दूसरी बार प्रकाशित किया जायेगा।

इसके बाद, चुनाव की तारीख से पहले पांचवें से छठे दिन तीसरी बार विवरण प्रकाशित किये जायेंगे।

लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए एक समान प्रावधान मौजूद है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाताओं के पास चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के बारे में जानने के लिए पर्याप्त समय हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान