देश की खबरें | असम विधानसभा उपाध्यक्ष के काफिल में शामिल कार से टकराया डंपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ.नुमाल मोमिन के काफिल में चल रही पायलट कार शनिवार को सिक्किम में हादसे का शिकार हो गई।

गुवाहाटी, छह अगस्त असम विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ.नुमाल मोमिन के काफिल में चल रही पायलट कार शनिवार को सिक्किम में हादसे का शिकार हो गई।

यह हाउसा उस समय हुआ जब डॉ.मोमिन सिक्किम से सड़क मार्ग के जरिये पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे जा रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष सिक्किम के दौरे के बाद असम लौट रहे थे। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर बताया कि जब वह हवाई अड्डे की ओर बढ़ रहे थे तभी रानीपाल में गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उनके काफिले की पायलट कार (सुरक्षा के लिए आगे चलती है) को टक्कर मार दी।

डॉ.मोमिन ने बताया कि वाहन चालक को मामूली चोटें आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेशे से डॉक्टर मोमिन ने बताया, ‘‘पायलट कार चालक को मामूली चोटें आई हैं और मैंने जांच करने के बाद उसे अस्पताल भेजा।’’

विधानसभा उपाध्यक्ष असम लौट आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें