देश की खबरें | पुलिस वाहन के चालक ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी टक्कर, बोनट पर एक किमी तक ले गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नूर में पुलिस वाहन के एक चालक ने ईंधन का पैसा मांगे जाने पर पेट्रोल पंप कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर गिर गया और इस हालत में उसे व्यस्त मार्ग पर एक किलोमीटर तक ले गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कन्नूर (केरल), 15 जुलाई कन्नूर में पुलिस वाहन के एक चालक ने ईंधन का पैसा मांगे जाने पर पेट्रोल पंप कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर गिर गया और इस हालत में उसे व्यस्त मार्ग पर एक किलोमीटर तक ले गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

कन्नूर नगर के पुलिस आयुक्त अजित कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को पुलिस वाहन का चालक ईंधन भरवाने के बाद कथित रूप से बिना पैसे दिए जाने लगा और रोके जाने पर उसने अनिल नाम के पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला कर दिया।

घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति गाड़ी की बोनट पर है और कार ने तेज गति में राजमार्ग पर करीब एक किलोमीटर की दूरी तय की।

वीडियो में, देखा जा सकता है कि अनिल की आरोपी के. संतोष कुमार के साथ बहस हो रही है। इस बीच, चालक ने अचानक कार आगे बढ़ा दी, जिससे पेट्रोल पंप कर्मी टक्कर लगने से वाहन के बोनट पर गिर गया। चालक व्यस्त मार्ग पर वाहन को करीब एक किमी तक ले गया।

इस घटना में अनिल के हाथों में चोटें आई हैं। उसने नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दायर की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\