देश की खबरें | दिल्ली से 45 लाख के गहने चोरी कर हुई चंपत हुई घरेलू सहायिका ओडिशा से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अपने मालिक के घर से 45 लाख रुपये से अधिक के मूल्य के गहने और नकद लेकर रफूचक्कर हुई एक घरेलू सहायिका को ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली में अपने मालिक के घर से 45 लाख रुपये से अधिक के मूल्य के गहने और नकद लेकर रफूचक्कर हुई एक घरेलू सहायिका को ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 26 वर्षीय युवती के पास से चोरी के 13,000 रुपये में से 2,530 रुपये तथा सोने और हीरे के आभूषण बरामद किये गए। पुलिस के अनुसार उसे ‘दूरसंचार निर्यात संवर्धन परिषद की एक अधिकारी ने किसी परिचित के मार्फत पिछले साल दिसंबर में काम पर रखा था।

पुलिस ने बताया कि परिषद की उप निदेशक सरबनी दासगुप्ता ने 22 जुलाई को उससे शिकायत की कि पर्यावरण कॉम्प्लेक्स स्थित उनके घर में चोरी हुई है।

जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता ने पिछले साल दिसंबर में युवती को काम पर रखा था लेकिन उसका पुलिस सत्यापन नहीं किया गया था। पुलिस के अनुसार, दासगुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि कोलकाता में अपने भाई की शादी के बाद वह 22 जुलाई को कोलकता से घर लौटीं और सारे गहने आलमारी में रखने के बाद काम पर चली गई।

दासगुप्ता के अनुसार शाम को घर वापस आने पर उन्होंने घर खुला पाया और घरेलू सहायिका तथा गहने और नकदी गायब थे, उसके बाद जब उन्होंने सहायिका को फोन किया लेकिन फोन बंद था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ओडिशा में भुवनेश्वर के एक गांव स्थित सहायिका के घर पर पुलिस की टीम भेजी गई। उन्होंने कहा कि कोविड प्रतिबंधों के कारण दिल्ली से भुवनेश्वर तक सीधी बस सेवा नहीं होने की वजह से आरोपी ने कई बसें और वाहन बदले।

ठाकुर ने कहा, “आरोपी युवती ने अपने पति और दोस्तों से बात करने के लिए दुकानदारों, बस चालक और सह यात्रियों के फोन इस्तेमाल किये। इन फोन कॉल के आधार पर हमारी टीम ने उसका रास्ता पता लगाया।”

डीसीपी ने कहा, “तकनीकी निगरानी के आधार पर टीम ने आरोपी को ओडिशा से पकड़ने में सफलता पाई और उसे दिल्ली लाया गया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू