एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबल रुपया 33 पैसे उछल कर दो सप्ताह के उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया सोमवार को 33 पैसे मजबूत होकर प्रति डालर 72.46 पर बंद हुआ। लगातार दिन से रुपया मजबूत हो रहा है।

जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबल रुपया 33 पैसे उछल कर दो सप्ताह के उच्च स्तर पर

मुंबई, 15 मार्च अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया सोमवार को 33 पैसे मजबूत होकर प्रति डालर 72.46 पर बंद हुआ। लगातार दिन से रुपया मजबूत हो रहा है।

घरेलू शेयर बाजार में सुस्त कारोबार तथा अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती के बावजूद अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.71 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 72.40-72.75 के बीच घट बढ़ के बाद अंत में अपने पिछले बंद के मुकाबले 33 पैसे मजबूत होकर 72.46 प्रति डालर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को डालर 72.79 रुपये पर बंद हुआ था।

नौ मार्च के बाद से रुपया लगभग एक प्रतिशत मजबूत हुआ है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की खुले बाजार के परिचालन पर निर्णय करने वाली समिति (एफओएमसी) की बैठक के नतीजे आने से पहले विदेशीमुद्रा बाजार में उतार चढ़ाव बने रहने की उम्मीद की जा रही है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक भी 0.12 प्रतिशत मजबूत होकर 91.78 अंक हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 397 अंक की गिरावट के साथ 50,395.08 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल चल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को 942.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

वैश्विक मानक माने जाने वाले क्रेंट क्रूड की कीमत 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.21 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).