देश की खबरें | कुत्ते को जिंदा जलाया, आरोपी का पता बताने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर पुलिस ने एक आवारा कुत्ते को जिंदा जलाने की घटना में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

रायपुर, छह दिसंबर शहर पुलिस ने एक आवारा कुत्ते को जिंदा जलाने की घटना में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में इस महीने की दो तारीख को अज्ञात व्यक्ति ने एक आवारा कुत्ते को जिंदा जला कर मार दिया था।

पुलिस ने बताया कि शहर के कोटा क्षेत्र की निवासी वंचना लाबान (23) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क में आवारा कुत्ते को आग से जला दिया है।

उन्होंने बताया कि लाबान की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

इधर पेटा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अमानवीय घटना के कारण पशु की जान गई है। पेटा इंडिया ने इस घटना के आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\